Friday, July 14, 2017

भारत-चीन में जारी तनातनी से देशवासियों में आक्रोश

 पिछले कई दिनों से भारत-चीन के बीच बार्डर पर दोनों देशों की सेना के बीच तनातनी जारी है। अब यह सिर्फ मसला सीमा तक नहीं रह गया है। चीन की गीदड़ धमकी से देश की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देश के प्रति अपनी देशभक्ति प्रकट करते हुए मुंबई के कुछ स्कूलों ने मेड इन चायना सामानों का बहिष्कार किया है। प्रधानाध्यपकों ने विद्याथियों सेपढ़ाई में चीनी सामग्री को न इस्तेमाल करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर सैनिक भाइयों को सबसा बड़ा उपहार चाइना राखी न खरीदकर देंगी।

चायनीज राखी पर असर

     7 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस दौरान सबसे ज्यादा चीन निर्मित राखी की खरीदारी होती थी। इस बार भारत-चीन में बढ़ते तनाव के कारण बाजारों में चायनीज राखी न के बराबर दिख रही हंै। एक राखी दुकानदार ने बताया कि चीनी वस्तुओं के विरोध चलते इस बार विदेशी राखियों की डिमांड कम रहेगी।  इसका सीधा असर चीनी कंपनियों पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि दुकानदार भी इसे बेचने से बच रहे हैं। देश की महिलाओं व बहनों से अपील की गई है कि वे देश में बनी राखियों को ही अपने भाई की कलाइयों पर बांधे।

1500 स्कूल अभियान में शामिल

1500 से ज्यादा स्कूलों ने इस अभियान में हिस्सा लिया है। ऐसा दावा द मुंबई स्कूल प्रिंसिपल्स असोसिएशन' ने किया है। असोसिएशन का कहना है कि छात्रों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही इन दिनों सोशल मीडिया पर भी मेड इन चायना का बहिष्कार करने वाले पोस्ट व वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
सैनिकों के प्रति सम्मान 
मुंबई स्कूल प्रिंसिपल्स असोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर देश और हमारी रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति हमारा छोटा सा प्रयास है। असोसिएशन के सदस्य प्रशांत रेडिज ने कहा कि देश में इस समय गंभीर हालात हैं। यह बात छात्रों को समझाने के लिए और उन्हें इससे अवगत कराने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। देश का पैसा देश में ही रहे, दुश्मन इसका फायदा न उठाएं, इसलिए चीन में बने पेन, कंपास बॉक्स और इरेजर आदि चीजें का बहिष्कार करें।
चाइना सामानों से पटा बाजार
बाजार मेड इन चाइना सामानों से पटा पड़ा है, सस्ती होने के कारण लोग इसे खरीदने में ज्यादा रुचि रखते हैं। व्यापार के माध्यम से चीन आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। चीन अपनी सेना और हथियार बढ़ाने पर इसका बड़ा भाग खर्च करता है। चीनी सामानों के बहिष्कार से वह कमजोर होगा। इसके साथ ही भारतीय सेना को इससे और बल मिलेगा।

जल्द निकालेंगे सर्कुलर   

मुंबई स्कूल प्रिंसिपल्स असोसिएशन जल्द सर्कुलर जारी करने वाला है। इसे सभी स्कूलों को भेजा जाएगा। रेडिज ने बताया कि स्कूलों की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाएं। वहीं प्रधानाध्यपकों का कहना है कि अगर यह अपील शिक्षा विभाग की तरफ से की जाती तो दूसरे स्कूल भी इसका पालन करते।

जापान में अमेरिकी सामानों का विरोध 

आर्चडायसेंस बोर्ड आॅफ एजुकेशन्स के सहसचिव फादर फ्रांसिस स्वामी ने कहा है कि जापान अपने स्कूलों में छात्रों को अमेरिकी वस्तुएं का इस्तेमाल न करने की शिक्षा देता है। एबीई के मुंबई में 150 से अधिक स्कूल हंै। प्रिंसिपलों का कहना है कि छात्रों को इस विषय की जानकारी देनी चाहिए। चीन में बने सामानों के बहिष्कार के साथ विद्यार्थियों को ताजा घटनाक्रम पर जागरूक करना चाहिए। 

Wednesday, June 28, 2017

फिजेट स्पिनर के चक्रव्यूह में फंसे मुंबई के युवा

मुंबई। इन दिनों फिजेट स्पिनर नामक खिलौने ने मुंबई के युवाओं को एक अलग लत लगा दी है।  उंगली के बीच में फंसानेवाले एक छोटे से बैरिंग का क्रेज मुंबईकरों में बढ़ता जा रहा है। कुछ
जानकारो का मानना है कि यह एकाग्रता और टेन्शन के चक्रव्यूह से मुक्ति पाने का एक नया तरीका है। वहीं स्पिनर को उंगलियों में फंसाकर घुमाने से एडीएचडी- आॅप्टिजम (ध्यान अभाव सक्रीयता विकार) जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। इस प्रकार का दावा इसे बनाने वाली कंपनियां कर रही हंै। आजकल स्कूल, कॉलेज, कैफे और ट्रेनों में युवाओं के हाथों में दिखना आम हो गया है। इसके जाल में बच्चों से लेकर युवा तक फंसते जा रहे हंै। वहीं इस खिलौने की उपयोगिता को लेकर विशेषज्ञ एकमत नहीं हैं।  

कम समय में हुआ लोकप्रिय
मुंबई के मार्केट में फरवरी से फिजेट स्पिनर बिकना शुरू हुआ। कुछ महीने में ही यह खिलौना काफी लोकप्रिय हो गया। माना जा रहा है कि जिन लोगों की एकाग्रता में दिक्कत होती है या जो लोग बेचैनी की वजह से कोई हरकत करते हैं, उन्हें इससे मदद मिलती है। भले ही विशेषज्ञ इसकी उपयोगिता को प्रूफ नहीं कर पा रहे हों, लेकिन इसकी लोकप्रियता लोगों में बढ़ती जा रही है।

क्या है फिजिट स्पिनर 
इस खिलौने के सेंटर में एक बैरिंग लगा होता है और इसकी मदद से इसे घुमाया जाता है।  फिजेट स्पिनर स्टील, सोने, प्लैटिनम, लोहा, प्लास्टिक और टाइटेनियम जैसे धातु से बनाया जाता है। इस खिलौने के कुल 63 विभन्न प्रकार हंै। बैरिंग के साथ इसमें 4, 3 और 2 गियर में उपलब्ध है। इसकी कीमत बाजारों में 20 से लेकर 150 रुपए तक है।

अमेरिकी स्कूलों में बैन 
फिजेट स्पिनर भारत में आने के पहले अमेरिका में अपनी खास लोकप्रियता हासिल की थी।  इसकी अमेरिकन बच्चों को इस कदर आदत लग गई थी कि वहां के कई स्कूलों ने इस खिलौने पर बैन लगा दी। खबर के अनुसार, बच्चों पर इसका गलत असर पड़ने से अमेरिका के स्कूलों ने इसे बैन लगा दिया था।  

मोबाइल पर भी छाया
एप्पल के ऐप स्टोर पर एक ऐप काफी हिट हो गया है, जिसका नाम फिजेट स्पिनर है। फ्री ऐप की  कैटेगरी के सभी चर्चित ऐप को पीछे छोड़ते हुए यह ऐप नंबर 1 की श्रेणी में आ गया है। दरअसल यह  ऐप फिजिट पर आधारित है। अमेरिका और यूरोपीय देशों में लोग असल जिंदगी के साथ स्मार्टफोन पर भी इसका लुत्फ उठाते दिख रहे हंै।   

1990 में हुआ था आविष्कार 
फिजेट का आविष्कार 1990 में हुआ था, लेकिन यह 2017 में प्रसिद्ध हुआ। बच्चों से लेकर बड़े  तक फिजेट को खरीद रहे हैं और भरपूर आनंद उठा रहे हैं। फिजेट स्पिनर नामक ऐप भी इसी  खिलौने के आधार पर बनाया गया है। इस ऐप में दिखने वाले फिजिट को स्वाइप करके देर तक घुमाना  होता है। लक्ष्य पूरा होने पर एक फिजेट्स अनलॉक होता है। कैटचप्प गेम्स नाम की  कंपनी ने इस ऐप को बनाया है। 

चायनीज खिलौनों की धूम
नए-नए बनावट के चीनी खिलौने छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक काफी आकर्षित करते हंै। अब चायनीज  फिजेट स्पिनर भी मुंबई के बाजारों में काफी धूम मचा रखी है। बच्चों और युवाओं की डिमांड देखते  हुए अलग-अलग प्रकार के फिजेट स्पिनर बाजार में उपलब्ध हैं।  यह खिलौना चीन में 25 से 30  वर्ष पहले आया था।
नितिन बिनेकर 

Friday, June 9, 2017

मुंबई के फुटपाथ पर विश्वजीत की विश्वकला

मुंबई। दुनिया की भींड में तमान ऐसे हुनरबाज लोग है जिनकां हुनर देख लोग दांतों तले ऊगली दबा लेते है. ऐसे ही हुनरबाज मुंबई के ओवल ग्राउंड के फुटपाथ पर अपने कला से आने जानेवाले आम जनताको को आकर्षित कर रहा है. कोलकाता के रहने वाले यह अदभुत कलाकार विश्वजीत दास ने अपने कला से एक अलग मुकाम हासिल किया है,विश्वजीत कोलकात में एक गैराज में काम करने वाले मजदुर है। अब सपनो की नगरी कहनेवाली मुंबई में अपना नसीब अजामे आए है। विश्वजीत अपने अदभुत कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। विश्वजीत दास ने दबंग दुनिया को बताया कि माइक्रो मिनेएचर का काम शोकिन तोर पर किया था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने फिश रिस्कल्स और चावल के दानों पर अदभुत कलाकृतिया बनाकर लोगों को हैरानी में डाल दिया है. 

दांडी यात्रा और ताजमहल जैसे बनाई कलाकृतियां 

विश्वजीत दास ने मछली के स्केल्स और कांटो से उसने एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, कलाकार विश्वजीत ने मछली के स्केल्स तराश कर चावल के दाने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा और ताजमहल जैसे कलाकृतिया बनाई है इसके साथ ही माँ दुर्गा, मोर, हाथी, रिक्शा पर सवार बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है,

कई बार विश्वजीत के कला का हुआ सन्मान  
विश्वजीत दास को उनके अनोखी कलाकृतियों के लिए बंगाल राज्य सरकार की और से कई बार सम्मानित किया जा चुका है. इसके साथ ही आसाम के राज्यपाल ने उनकी इन खुबसुरत कला के लिए सम्मान किया. विश्वजीत कहना है, कि वे मिनेयचर की दुनिया में दूसरों से अलग और यूनिक चीज करने में विश्वास रखते है. 

जल्द बना लेगें वर्ल्ड रिकोर्ड  
विश्वजीत ने बताया की वे अब एक चावल के दाने पर दुनिया के सातों अजूबों को बनाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकोर्ड में अपना नाम दर्ज कराने में लगे. उन्होंने बताया कि अब तक वे चावल के दानें पर ताजमहल बालों पर राष्ट्रपति भवन, चावल के दाने पर ही गांधी जी की दांडी यात्रा बना चुके है, 

                                          छत्रपति शिवाजी महाराज की बनाएंगे कलाकृति 
विश्वजीत दास और उन्हके भाई ने दबंग दुनिया को बताया की  मुंबई में वह जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज की कलाकृति बनाने जा रहे है।  जो कि मेरे महाराष्ट्र दौरे की यह याद रहेगी, और महाराष्ट्र पर आने पर कई लोगों ने मुझे छत्रपति शिवाजी महाराज की कलाकृति बनाने का सुझाव भी दिया है।  जो में जल्द ही पूरा करने जा रहा हु।   

 अपने कला से कैंसर पीड़ित की करेंगे मदत 
विश्वजीत दास पहले से ही गरीबी में जीवन उन्होंने बिताया है, आज भी उन्हके सर पर छत नहीं, लेकिन अपने लगन से विश्वजीत और अपने भाइयो के साथ मुंबई के ओवल ग्राउंड पर अपनी कलाकृतिया बना रहे है। विश्वजीत ने बताया कि उन्हका जो हुनर है, वह मानवता के काम आना चाहिए जिसके लिए वह अपने कलाकृतियों के माध्यम से कैंसर पीड़ितों की मदत करने का संकल्प लिया है.  

कैसे बनाते है कलाकृती 
मछली के स्केल्स से बनाई गई कलाकृति काफी सालों साल रखा जा सकता है, विश्वजीत ने बताया की पहले मछली खरीदकर उसकी स्केल निकल लेते है, उसके बाद उसे केमिकल में डालकर ट्रीटमेंट करते है फिर आकृति के हिसाब से स्केल की कटिंग कर सुई के सामान औजारों से इसे आकृति दी जाती है स्केल्स  ट्रीटमेंट से इसकी उम्र बढ़ जाती है, जिससे किसी भी वातावरण का इन पर खराब असर नहीं पड़ता है  
नितिन बिनेकर 
मो.९९७०४२०७३६ 

Tuesday, June 6, 2017

शारीरिक बीमारीपर मात कर अनुष्का ने १२ वी में हासिल किए ७४ प्रतिशत अंक

मुंबई। बचपन से ही बिमारी से लड़ रही अनुष्काने कक्षा १२ वी में ७४  प्रतिशत गुण हासिल कर समाज के सामने एक मिसाल कायम की है। अनुष्का के इस कारनामे से रिश्तेदार, पड़ोसियों और गांव के लोगों ने उसकी महिनत की काफी तारीफ कर उसका सन्मान किया । आप को बात दे कि, अनुष्का जब तीन साल की थी तब से वह बीमार रहती थी। उसके पाओं में मोड़ गिर गई थी  लेकिन सभी तरीके का इलाज करने पर भी उसे अपाहिज होने से बचाया नहीं जा सका । पर अनुष्का ने  हिमत न हारते वह लगन से पढ़ाई करने लगी और आज १२ वी की कक्षा में  ७४ प्रतिशत गुन हासिल कर अपने विकलांगता पर मात की है।  
 ग़रीबी में पली बड़ी अनुष्का
अनुष्का विरार पश्चिम वटार के पास रहती है, वह माँ-बाप की एकलवती बेटी है। उसके पिता कपडे सिलाई का काम करते है। अपने बच्ची को बाकि बच्चों जैसे जीवन जीने के लिए हर स्वभव प्रयास अनुष्का के पिताने किए । बड़े अस्पतालों के चक्कर भी मारे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन अनुष्का के माता पिता ने हार नहीं मानी।  अनुष्का के शिक्षा पर अपना ध्यान दिया। 
ग़रीबी में पली अनुष्का ने हार नहीं मानी 
अनुष्का के पिता उत्तम नाईक एक टेलर है। उन्हके घर की आर्थिक परिस्थिति भी काफी कमजोर है, ऐसे में अनुष्का के बिमारी पर भी काफी पैसे लगे थे, लेकिन उसके पिताने रात दिन एक कर अपने बच्ची के बिमारी को ठीक करने के लिए , काफी प्रयास किए, इतना ही नहीं तो हर रोज अनुष्का को अपने गोदी में उठाकर स्कुल ले जाते थे। उन्हके पिता की महीन से आज अनुष्का ने यह सफलता हासिल की बात दबंग दुनिया को बताई है।    
अनुष्का के हुए कई ऑपरेशन
स्कूली पढ़ाई के दौरान अनुष्का के कई ऑपरेशन हुए थे। जब वह नौ वी की कक्षा में थी तब उसके गर्दन की नस दब गई थी. जिसके वजह से गर्दन का ऑपरेशन करना पड़ा था, जिसके वजह से २ महीनो तक अनुष्का स्कुल नहीं जा सकी। जिससे का परिणाम उसने अपने पढ़ाई पर कभी भी नहीं गिरने दिया। जिसके बाद उसने १० वी कक्षा में भी  ७७ प्रतिशत गुन प्राप्त किए थे।  
बहुत पढ़ लिख कर माँ बाप की करनी है सेवा 
१२ वी की कक्षा में ७४ प्रतिशत गुन प्राप्त करके अपने माँता- पिता के महीन की चीज़ की,  अनुष्का ने अपने सफलता का श्रेय अपने माँता-पिता और शिक्षकों को दिया है ,अनुष्का ने दबंग दुनिया को बताया कि,मैंने जो सफलता हासिल की है. जिसके पिछचे कई लोगों की महीनत है , मुझे  हर समय प्रोत्साहित करनेवाले मेरे दोस्त और मेरे  माँता पिता रहे है। ,अनुष्का  ने बताया की अपने माँता- पिताने मेरे लिए जो कष्ट लिए है जिसकों में अपने शब्द में व्यक्त नहीं कर सकती, मेरा सपना है की बहुत पढ़ लिख कर और आगे जाकर माता पिता की  सेवा करू।